फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में हिंदू सम्मेलन, एकता और संस्कृति का दिया संदेश

विज्ञापन
आनी में आयोजित हिंदू सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग। संवाद
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी के मेला मैदान में वीरवार को हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर एकता और संस्कृति का संदेश दिया। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख प्रताप मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, समृद्ध संस्कृति और राष्ट्रभक्ति में निहित है। उन्होंने समाज से अपनी जड़ों को पहचानने और संस्कारों को अपनाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिला, स्कूलों के बच्चों ने कविता पाठ और समूहगान प्रस्तुत किए। बच्चों ने सुंदर पारंपरिक परिधानों में नाटी प्रस्तुत कर समां बांधा। सम्मेलन का समापन राष्ट्र, समाज और संस्कृति के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार, गुलाब सिंह मेहता, विनोद चंदेल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें