ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में बुधवार को हिंदी उत्सव मनाया गया। कॉलेज के हिंदी विभाग ने 9 सितंबर से 23 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया। पखवाड़े के समापन पर हिंदी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भूपिंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। हिंदी पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को मुख्यअतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर प्रो. अनीता राठौर, डॉ. प्रदीप ठाकुर, डॉ. अरुण और डॉ. संतोष समेत महाविद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद रहे।