फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हिमकॉन के सीईओ ने मां भीमाकाली मंदिर सराहन में नवाया शीश

विज्ञापन
हिमकॉन प्रबंध निदेशक बनने पर किन्नू में विकेश चौहान का किया ग्रामीणों ने स्वागत। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं हिमकॉन के सीईओ विकेश चौहान गिन्नी ने माता भीमा काली मंदिर में शीश नवाया। इसके बाद अपने कुल इष्ट पंचवीर भगावट और लक्ष्मी नारायण मंदिर किन्नू में भी माथा टेका। अपने पैतृक गृह क्षेत्र में पहुंचकर प्रबंध निदेशक विकेश चौहान ने इष्ट देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विकेश चौहान का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने अपने क्षेत्र के युवा को इतने बड़े पद पर तैनाती के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। वहीं, ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं विकेश चौहान के समक्ष रखीं और उन्हें मांगपत्र भी सौंपे। विकेश चौहान ने आश्वासन दिया कि समस्याओं को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें