फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हिमालयन प्राइड निरमंड ने वाइन एसोसिएशन को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
. पाटबंगला मैदान में बुशहर प्रीमियर लीग के मुकाबले जारी
विज्ञापन


. विजेता टीम को छह लाख और उपविजेता को मिलेंगे तीन लाख रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पाटबंगला मैदान में आयोजित बुशहर प्रीमियर लीग (बीपीएल) में क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। बुशहर स्वास्तिक फाउंडेशन की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग ले रही हैं। खिलाड़ी मैदान में अपने प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। बुधवार को हिमालयन प्राइड निरमंड और वाइन एसोसिएशन के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें हिमालयन प्राइड निरमंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाइन एसोसिएशन को शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमालयन प्राइड निरमंड ने निर्धारित 20 ओवर में 185 रन बनाए। टीम की ओर से सौरव और सचिन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर अहम योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाइन एसोसिएशन की टीम सात विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सकी। टीम की ओर से रोहित ने 41 रन की पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं रहे। शानदार प्रदर्शन के लिए सौरव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बुशहर स्वास्तिक फाउंडेशन के अध्यक्ष पवन चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को छह लाख रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को तीन लाख रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें