फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग उत्सव में मिलेगा हिमाचली कलाकारों को अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
15-16 अगस्त को नेहरू मैदान में सजेगा सांस्कृतिक मंच
विज्ञापन


कलाकारों के लिए 11-12 को होगी ऑडिशन प्रक्रिया, सोमवार तक जमा करने होंगे आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग में दो दिवसीय ठेऊ उत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 15 और 16 अगस्त को नेहरू मैदान में होने वाले इस उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। स्थानीय प्रतिभाओं के साथ-साथ क्षेत्र के इच्छुक गायक और कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। उत्सव को और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को कार्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। इसके लिए इच्छुक गायक, कलाकार एवं सांस्कृतिक प्रतिभागी आवेदन कर सकते हैं। आयोजन समिति की ओर से प्रतिभागियों के चयन के लिए ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। कलाकारों को अपने आवेदन 10 अगस्त तक नगर परिषद कार्यालय में जमा करवाने होंगे। इसके बाद चयन प्रक्रिया के तहत 11 और 12 अगस्त को बीडीओ कार्यालय में ऑडिशन प्रक्रिया आयोजित होगा। ऑडिशन के लिए आवेदनकर्ताओं को समय रहते सूचना उपलब्ध करवा दी जाएगी। आयोजकों का कहना है कि ठेऊ उत्सव क्षेत्र की लोक संस्कृति, कला और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उत्सव के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। साथ ही कार्यक्रम में हिमाचली संस्कृति और लोक परंपराओं की झलक भी देखने को मिलेगी। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी कलाकारों से आह्वान किया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा करवाएं। दो दिवसीय उत्सव को लेकर क्षेत्रवासियों में भी उत्साह का माहौल है और लोगों को उम्मीद है कि इस बार ठेऊ उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें