फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों और पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान करे सरकार : डोगरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ और हिमाचल पेंशनर महासंघ ने उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ, हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ और हिमाचल पेंशनर महासंघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रदेश के पेंशनरों, कर्मचारियों के दो वर्षों से लंबित मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान किया जाए। संघ के पदाधिकारियों ने हिमाचल के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों के पेंशनरों, कर्मचारीयों की मांगों को अनदेखा करने के लिए चिंता व्यक्त की है। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष विपन कुमार डोगरा ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों के मेडिकल बिलों का सरकार शीघ्र भुगतान करे। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार केंद्र के समान न डीए दे रही है और न ही डीए के बकाया एरियर का भुगतान कर रही है। संशेधित लीव इन कैशमेंट, ग्रेज्यूटी का भी भुगतान नहीं हुआ। इस कारण पैन्शनरों को भारी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने 31 मार्च से पूर्व मेडिकल बिल, संशोधित वेतनमानों व डीए के एरियर का भुगतान करने की मांग की है। इस अवसर पर राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष विपन कुमार डोगरा, सचिव राजेंद्र चौहान, सह वित्त सचिव नंद लाल शर्मा, हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश ठाकुर, महामंत्री उमेश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष चमन क्लवान, वरिष्ठ उप प्रधान गौतम दुल्टा, उपप्रधान गोपाल दत्त शर्मा, सह महामंत्री नरेश शर्मा हिमाचल पेंशनर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष इंद्र ठाकुर, प्रदेश महामंत्री बृज लाल शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र भंगालिया, वरिष्ठ उप प्रधान राम लाल शर्मा, उपप्रधान सुरजीत राणा, अनिल गुप्ता, तिलक राज शर्मा, बाल कृष्ण ठाकुर, रतन लाल, दाता राम और वित्त सचिव परमेश्वर चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें