फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोगशाला कर्मियों को शीघ्र पदोन्नति दे सरकार : संघ

विज्ञापन
प्रयोगशाला कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर ​​शिमला में  ​शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को ज्ञापन स
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश प्रयोगशाला कर्मचारी संघ ने शिक्षा मंत्री को सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश प्रयोगशाला कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला। संघ के प्रदेशाध्यक्ष कंवर सिंह तंगडाइक की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को मांगपत्र सौंपा। संघ ने शिक्षा मंत्री के समक्ष प्रयोगशाला कर्मचारियों को शीघ्र पदोन्नति देने की मांग की। इसके अलावा प्रयोगशाला की समयसारणी को 10:00 बजे से 4:00 बजे तक करने, प्रयोगशाला परिचर का पदनाम प्रयोगशाला सहायक करने की मांग रखी। संघ ने एससीईआरटी में सभी प्रयोगशाला कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलाने की भी मांग उठाई। रामपुर, कुमारसैन और ननखड़ी खंड के अध्यक्ष सोहन लाल सोनी ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल को शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया है कि ये सभी मांगें मार्च माह में पूरी होनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए संघ ने शिक्षा मंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें