रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी संघर्ष मोर्चा रोहड़ू, जुब्बल-कोटखाई की बैठक सोमवार को हाटकोटी में हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश महासचिव उपनेश डोगरा ने की। बैठक में पैरा वर्करों को नियमित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इस मौके पर मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सनी नेगी, उपाध्यक्ष परमीत फिष्टा भी उपस्थित रहे।