फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरोग स्कूल में बताया ओजोन परत का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली और पौधरोपण के जरिये दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश ईआईएसीपी पीसी हब, हिमकॉस्ट शिमला ने विश्व ओजोन दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोग में आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में प्रधानाचार्या सारिका आहूजा मौजूद रहीं, जबकि एसएमसी अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा और सीएचटी प्रेम प्रकाश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यातिथि सारिका आहूजा ने विद्यार्थियों को विश्व ओजोन दिवस के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विश्व ओजोन दिवस हर वर्ष ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों और इसे संरक्षित करने के लिए किए गए उपायों के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। ईआईएसीपी पीसी हब की समन्वयक प्रियंका शर्मा ने बताया कि ओजोन परत के कारण ही धरती पर जीवन संभव है। ओजोन परत एक अदृश्य ढाल के रूप में कार्य करती है और हमें सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी विकिरण से बचाती है। एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, एरोसोल में पाए जाने वाले क्लोरो-फ्लोरो कार्बन ओजोन परत के लिए बहुत घातक हैं। ओजोन परत की सुरक्षा के लिए ओजोन परत को कम करने वाले उत्पादों का उपयोग कम करना चाहिए और ओजोन परत की सुरक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम मिशन लाइफ के तहत मनाया गया है। कार्यक्रम में मिशन लाइफ पर बच्चों को प्रतिज्ञा भी दिलवाई गई। विश्व ओजोन दिवस के उपलक्ष्य पर जागरुकता रैली, एक पेड़ मां के नाम अभियान पर पौधरोपण, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और लघु नाटिका का आयोजन करवाया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आंचल, ईशिका और इशिता प्रथम, दिव्या, काव्यांश और आदित्य द्वितीय और जाह्नवी, रीतिका और अर्णव तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में जाह्नवी प्रथम, आंचल द्वितीय और हिमांशु तृतीय रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें