फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बीमार बच्ची के इलाज के लिए दी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। संजीवनी सहारा समिति ने एक बार फिर सेवा की मिसाल पेश की है। समिति ने धमवाड़ी क्षेत्र के एक जरूरतमंद व्यक्ति की बीमार बच्ची के इलाज के लिए पांच हजार की आर्थिक मदद की है। समिति के अध्यक्ष गोपाल चौहान ने कहा कि इंसानियत का सबसे बड़ा धर्म संकट के समय किसी का हाथ थामना है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि बिटिया जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाए। समिति 13 साल से लगातार समाज के निर्धन, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता के कार्यों में समर्पित है। इस मौके पर समिति के सचिव संजू डंडा, जोगी नेगी, रामेश्वर कश्यप और बिट्टू सुमन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें