फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिमला-रामपुर-रिकांगपिओ के बीच आज से शुरू होगी हेलीटैक्सी सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री संजौली हेलीपोर्ट से करेंगे सेवा का शुभारंभ, सप्ताह में तीन दिन मिलेगी उड़ान सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
हिमाचल प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए पवन हंस लिमिटेड की हेलीटैक्सी सेवा का विस्तार किया जा रहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के संजौली हेलीपोर्ट से सेवा का शुभारंभ करने का संभावित कार्यक्रम है। इसके तहत संजौली-रामपुर-रिकांगपिओ मार्ग पर हेलीटैक्सी उड़ान संचालित की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हेलीकॉप्टर पूर्वाह्न 11 बजे संजौली हेलीपोर्ट से रवाना होगा और 11:30 बजे रामपुर पहुंचेगा। रामपुर से पूर्वाह्न 11:45 बजे उड़ान भरकर हेलीकॉप्टर दोपहर 12:15 बजे रिकांगपिओ पहुंचेगा। रिकांगपिओ से दोपहर 12:50 बजे वापसी उड़ान शुरू होगी और हेलीकॉप्टर 1:20 बजे रामपुर पहुंचेगा। रामपुर से 1:35 बजे रवाना होकर हेलीकॉप्टर दोपहर बाद 2:05 बजे संजौली हेलीपोर्ट पहुंचेगा। पवन हंस लिमिटेड के अनुसार, संजौली-रामपुर-रिकांगपिओ मार्ग पर सप्ताह में तीन दिन हेली टैक्सी सेवा संचालित करने की योजना है। इसके अलावा संजौली-मनाली मार्ग पर भी सप्ताह में तीन दिन उड़ानें संचालित की जाएंगी। इस सेवा से शिमला, रामपुर और किन्नौर के बीच आवागमन करने वाले लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि शिमला-रामपुर-रिकांगपिओ के बीच बुधवार से हेली टैक्सी सेवा शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री के संजौली हेलीपोर्ट से सेवा का शुभारंभ करने का संभावित कार्यक्रम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें