ठियोग में महिला मोर्चा की बैठक में मौजूद प्रदेशाध्यक्ष और अन्य। स्रोत : पार्टी
ठियोग में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर मंगलवार को ठियोग विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर पहुंची। उन्होंने महिला मोर्चा ठियोग मंडल की संगठनात्मक बैठक ली। बैठक में महिला मोर्चा जिला महासू की अध्यक्ष अनिता खलास्टा भी विशेष रूप से मौजूद रही। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा ठियोग मंडल की अध्यक्ष देवकी वर्मा ने की। बैठक में महिला मोर्चा ठियोग मंडल की कार्यकारिणी और पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने समेत कई विषयों पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर और जिला महासू महिला मोर्चा अध्यक्षा अनीता खलास्टा ने महिला मोर्चा ठियोग मंडल की ओर से किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ठियोग मंडल को संगठन की ओर से जो भी दायित्व सौंपे गए हैं, महिला मोर्चा ने उन्हें पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ निभाया है। डेजी ठाकुर ने आगामी संगठनात्मक कार्य योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा मंडल ठियोग अध्यक्ष दुनी चंद कश्यप, महामंत्री रामकृष्ण मदराड़ी, प्रवक्ता अश्वनी बख्शी, आईटी संयोजक केसर वर्मा जी, मोहन सिंह, चुनाव प्रकोष्ठ संयोजक राम लाल शर्मा, नगर परिषद ठियोग के पार्षद दिनेश शर्मा, भारती सूद, सीमा कश्यप, कुसुम शर्मा, पूर्व नप अध्यक्ष शांता शर्मा, शीला वर्मा, पुष्पा, प्रकाश खाची सहित अन्य मौजूद रहे।