फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लवी मेले में वजीर बावड़ी-झाकड़ी मार्ग से गुजरेंगे बड़े वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
. 11 नवंबर से 11 दिसंबर तक लागू रहेगा ट्रैफिक प्लान
विज्ञापन


. डकोलढ़ सब्जी मंडी, परिवहन निगम की कार्यशाला और बस अड्डे में होगी पार्किंग की व्यवस्था

. नए बस अड्डे से खटारा वाहन हटाने के निर्देश

. यातायात सुचारु रखने के लिए प्रशासन और पुलिस को सौंपी जिम्मेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान रामपुर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और वाहनों की पार्किंग के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले के दौरान बड़े वाहनों की आवाजाही वाया वजीर बावड़ी वाया ब्रौ जगातखाना से झाकड़ी होकर किन्नौर की ओर करवाई जाएगी। लवी मेले के दौरान 11 नवंबर से 11 दिसंबर तक यह ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। जिला उपायुक्त ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को पार्किंग स्थलों को चिह्नित करने, यातायात का प्रभावी प्रबंधन करने और सड़कों पर लगने वाले जाम से निपटने के निर्देश दिए हैं। लवी मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को मेले के दौरान पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के किनारे उपलब्ध स्थानों की पहचान कर उन्हें पार्किंग के लिए चिह्नित किया जाए, ताकि मेले में आने वाले लोगों को वाहन खड़े करने में परेशानी न हो। लवी मेले के आयोजन को लेकर हाल में हुई बैठक में बताया गया था कि वर्तमान में एनएच के किनारे, किन्नौर की ओर परिवहन निगम की कार्यशाला के पास और नगर परिषद की पार्किंग में वाहनों को खड़ा किया जाता है। इसके अतिरिक्त निर्माणाधीन सब्जी मंडी डकोलढ़ और एनएच-पांच के विभिन्न स्थानों पर भी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा गया है। इन स्थानों का समुचित उपयोग कर मेले के दौरान वाहनों की बढ़ती संख्या को व्यवस्थित करने की योजना है। नए बस अड्डे में लंबे समय से खड़े खटारा वाहनों का मुद्दा भी बैठक में उठा। इन वाहनों को वहां से हटाने के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिए गए, ताकि खाली होने वाली जगह का इस्तेमाल पार्किंग के लिए किया जा सके। उपायुक्त ने अधिकारियों को उपलब्ध पार्किंग स्थलों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने और यातायात में बाधा बनने वाले अवरोधों को हटाने पर जोर दिया। इस संबंध में एसडीएम, डीएसपी रामपुर, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक और नगर परिषद रामपुर के कार्यकारी अधिकारी को आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उपमंडलीय पुलिस अधिकारी को एनएच पर उपयुक्त पार्किंग स्थलों की पहचान कर उन्हें चिह्नित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लवी मेले के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना, पार्किंग की समस्या कम करना और स्थानीय लोगों के साथ मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आवागमन में सुविधा प्रदान करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें