फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में झमाझम बरसे बादल, लोगों को गर्मी से मिली निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। देर रात तक बारिश का दौर जारी रहा। उपमंडल में कई दिनों से बारिश न होने के कारण गर्मी और उमस से लोग खासे परेशान थे। बीते कई दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा था। चिलचिलाती गर्मी से लोग खासे परेशान हो गए थे। मंगलवार शाम को हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है। बाजार पहुंचे लोग छातों के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचे और कई लोग बारिश का मजा लेते हुए नजर आए। राहत की फुहारें बरसने से लोगों को गर्म हवाओं से भी राहत मिली। किसानों-बागवानों के साथ-साथ आम लोगों को भी बारिश का बेसब्री से इंतजार था। बारिश आने से उनका इंतजार भी खत्म हुआ और तापमान लुढ़कने से गर्मी से निजात पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें