फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में दोपहर बाद झमाझम बारिश, गर्मी से राहत

विज्ञापन
रामपुर में बारिश के बीच अपने गंतव्य को रवाना होते लोग। संवाद।
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में वीरवार को सुबह से दोपहर तक काफी तेज धूप खिली रही। चिलचिलाती गर्मी से लोग काफी परेशान हुए। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। शाम करीब 4:00 बजे रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। देर शाम तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश होने से तापमान लुढ़क गया। रामपुर बाजार आए लोग बारिश में भीगते हुए अपने गंतव्य रवाना हुए। कुछ लोग छाते के सहारे घर को निकले। कई लोग बारिश थमने का इंतजार करते रहे। मौसम के सर्द-गर्म के मिजाज से लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। हालांकि, बारिश होने से किसान बागवानों ने राहत की सांस ली है। बारिश होने से जमीन में नमी लौटी है और सब्जियों में सिंचाई करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे में किसानों को राहत मिली है। वहीं, सेब फसल के लिए भी बारिश फायदेमंद साबित होगी। बारिश होने से बगीचों में नमी बरकरार रहेगी और फल गिरने की आशंका नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें