फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भारी बारिश ने एनएच 305 और लोक निर्माण विभाग को पहुंचाया 9.23 करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कई जगह हुआ भारी भूस्खलन और कई डंगे ढहे
विज्ञापन

हरिकृष्ण शर्मा

आनी (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र में इस बार की भारी बारिश ने लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-305 को भारी नुकसान पहुंचाया है। अब तक के आकलन के अनुसार कुल 9 करोड़, 23 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह डंगे ढह गए हैं और भूस्खलन से कई सड़कें पूरी तरह अवरुद्ध हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग निरमंड मंडल के अधिशासी अभियंता मनोज भारद्वाज ने बताया कि इस बारिश से आनी, दलाश और ब्रौ सब डिवीजन की ग्रामीण सड़कों को सबसे अधिक क्षति हुई है। बारिश के कारण सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। अब तक लगभग 4 करोड़ रुपये की संपत्ति को नुकसान हो चुका है। कई क्षेत्रों में सड़क किनारे सुरक्षा दीवारें ढह गई हैं और मलबा गिरने से यातायात पूरी तरह से बाधित है। वहीं, एनएच-305 पर भी भारी तबाही देखने को मिली है। एनएचएआई के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने बताया कि सैंज-लूहरी-औट राष्ट्रीय राजमार्ग पर 22 से अधिक स्थानों पर नुकसान हुआ है, जिससे करीब 5 करोड़, 23 लाख रुपये की क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि बीती रात हुई मूसलधार बारिश के बाद सैंज से कंडुगाड़ और खनाग से औट सड़क मार्ग बहाल कर दिया गया है, जबकि खनाग से कंडुगाड़ तक का मार्ग अब भी कई स्थानों पर डंगे गिरने और भारी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध है। सड़क की बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, लेकिन लगातार बारिश इस कार्य में बाधा बन रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें