कोटखाई (रोहड़ू)। विकास खंड कोटखाई की 26 पंचायतों से मतदाताओं के प्राप्त दावे और आपत्तियों पर सुनवाई 25 अक्तूबर को होगी। खंड विकास अधिकारी कोटखाई ने बताया कि यह सुनवाई पूर्वाहन 11 बजे खंड विकास अधिकारी कोटखाई के कार्यालय में पुनरीक्षण प्राधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में होगी। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित दिनांक, समय और स्थान पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें अन्यथा अनुपस्थिति की स्थिति में उनके दावे और आपत्तियां यथावत स्वीकार की जाएंगी।