फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आहार में उप ग्रामसभा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
​आहार में उप ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि। संवाद
विज्ञापन
विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं और योजनाओं पर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विकासखंड नारकंडा की जंजैली पंचायत के गांव आहार में वीरवार को उप ग्रामसभा का आयोजन किया। उप ग्रामसभा में ग्रामीणों ने स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। अध्यक्षता पंचायत प्रधान कैलाश चौहान ने की। उप ग्रामसभा के दौरान ग्रामीणों ने अपने वार्ड से संबंधित विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं और भविष्य में प्रस्तावित योजनाओं को लेकर चर्चा की। पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को सुना। प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यों को आगे बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया। ग्रामसभा में ग्रामीण स्तर पर विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, रास्तों, नालियों, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित मुद्दे पंचायत के समक्ष रखे। पंचायत जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्राम स्तर पर सामने आने वाले मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। पंचायत प्रधान कैलाश चौहान ने कहा कि उप ग्रामसभा का उद्देश्य ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करना और गांव की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुसार विकास योजनाओं को तैयार करना है। ग्रामीणों से पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर होने वाली ऐसी बैठकों के माध्यम से ग्रामीण सीधे अपनी समस्याएं और सुझाव पंचायत के समक्ष रख सकते हैं। उप ग्रामसभा का उद्देश्य 2 अक्तूबर को होने वाली ग्रामसभा तक विकासशील योजनाओं को लाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें