कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा में बुधवार को आबकारी एवं कराधान विभाग ने जीएसटी जागरूकता शिविर लगाया। शिविर में नारकंडा के व्यापारियों समेत अन्य लोगों ने भाग लिया। विभागीय अधिकारियों ने जीएसटी से जुड़े प्रावधानों की जानकारी देने के साथ व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। कैंप में उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी हिमांशु पंवर, सहायक आयुक्त सुरेंद्र ठाकुर, शुक्ला, चेतन ठाकुर और दीपचंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण, रिटर्न दाखिल करने, बिल और चालान जारी करने और कर अनुपालन से जुड़े नियमों की जानकारी दी। साथ ही समय पर रिटर्न और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने का आग्रह किया।