फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनेरी अस्पताल में नवजात बच्ची की मौत, परिजनों ने लापरवाही के लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में बुधवार देर रात प्रसव के बाद नवजात बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने स्टाफ नर्सों पर समय पर चिकित्सक को सूचना न देने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि गर्भवती महिला को लेबर रूम में काफी देर तक लेटाकर रखा गया और समय पर डिलीवरी नहीं की गई। गर्भवती महिला के पिता सेवानिवृत्त तहसीलदार एडवोकेट बालक राम नेगी ने बताया कि नर्सों की लापरवाही के कारण नवजात बच्ची की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि अगर बच्ची ने पेट में पोटी की थी तो चिकित्सकों को समय पर सूचना देनी चाहिए थी। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की कि इस मामले की छानबीन की जाए। उधर, एमएस खनेरी अस्पताल रामपुर डॉ. एनएस मेहता ने बताया कि इस बारे में अभी तक उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। अगर ऐसा मामला है तो छानबीन करने के बाद उचित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें