रामपुर/रिकांगपिओ (किन्नौर)। रामपुर के ज्यूरी में चार और किन्नौर जिले में शुक्रवार को कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। कोविड-19 के 139 सैंपल लिए गए थे जिनमें से 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आने वालों में 6 महिलाएं, 5 पुरुष हैं जिनकी आयु 12 से 75 वर्ष के बीच है। महिला और पुरुष शुद्धारंग से, युवती रिसपा गांव से, दो पुरुष भावानगर से, महिला व पुरुष चांगो से, 3 महिलाएं और 1 पुरुष आसरंग से हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में अब तक अब तक 1249 मामले सामने आ चुके हैं। 137 मामले सक्रिय हैं जबकि 1096 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में स्वस्थ होने की दर 87.8 प्रतिशत है। जिले में 59 रोगी स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोविड के कारण 16 रोगियों की मौत हो चुकी है।