ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। देलठ में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शिविर लगाया, जिसमें क्षेत्र के 110 लोगों के स्वास्थ्य की जांच गई गई और दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में तहसील कल्याण अधिकारी ननखड़ी प्रताप सिंह ने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। शिविर के दौरान ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच भी हुई। 90 लोगों का एक्सरे किया गया। शिविर में ग्रामीणों के अलावा आईटीआई के प्रशिक्षुओं ने भी भाग लिया। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी ननखड़ी राजेश राणा, कनिष्ठ कार्यालय सहायक हन्नी शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।