नित्थर( कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर वीरवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। आशा कार्यकर्ताओं ने एक से 19 साल तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल और विटामिन ए की दवाई खिलाई। निरमंड ब्लॉक की आशा कार्यकर्ता पूनम पॉल ने कहा कि ग्राम पंचायत देहरा और नित्थर में वीनस पब्लिक स्कूल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला आनस और आंगनबाड़ी केंद्र घरोली, चेबड़ी, धनाह, झल्ली, पलकानी, ढमाह, नींथा आनस आदि में दवाई की खुराक बच्चों को खिलाई गईl