फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 60 दिव्यांग बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में शनिवार को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। शिविर समग्र शिक्षा और डाइट शिमला के समन्वय से आयोजित किया गया। एलिम्को के सहयोग से विशेषज्ञों की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में रामपुर, सराहन, कुमारसैन और ननखड़ी ब्लॉक के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की जांच की गई। विशेषज्ञों ने 60 बच्चों का मेडिकल असेसमेंट किया। उनकी जरूरतों के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। अभिभावकों को बच्चों की देखभाल और विशेष शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। बीआरसी कार्यालय रामपुर की ओर से बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था की गई। उपप्रधानाचार्य कृष्ण नेगी ने समग्र शिक्षा, डाइट शिमला और शिविर के आयोजन में सहयोग देने वाली सभी टीमों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें