संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने एनआरएचएम के तहत कराणा में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया। शिविर में ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और किशोरियों के बीपी और शुगर सहित अन्य टेस्ट किए गए।
शिविर में डॉ. पंकज ने लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए। उन्होंने खानपान और सही मात्रा में पोषक आहार लेने की अपील की। इस मौके पर कराणा-1 पंचायत प्रधान रचना ठाकुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंगश के प्रभारी डॉ. पंकज, निधि शर्मा, प्रभा कुमारी, मंजू ठाकुर, वीना शर्मा, उमा कुमारी और राधु मौजूद रहे।