फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्वास्थ्य विभाग ने जल शक्ति विभाग को हराकर जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
मतियाना में करवाई अंतर विभागीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। मतियाना क्षेत्र के कालजार में नशा छोड़ो अभियान के तहत अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का आयोजन विद्युत बोर्ड के ऋषभ जंडवाल और वन विभाग के अमित धर्मा ने किया। इसमें विभिन्न विभागों की आठ टीमों ने भाग लिया। खिताबी मुकाबला जल शक्ति विभाग मतियाना और स्वास्थ्य विभाग मतियाना के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जल शक्ति विभाग को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में हेल्थ ब्लॉक, वन विभाग, हायर एजुकेशन ठियोग, एचपीएसईबीएल, कोऑपरेटिव बैंक, एचपीएसईबीएल ठियोग, जल शक्ति विभाग मतियाना और एचपीएसईबीएल कुमारसैन की टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें