रामपुर बुशहर। आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर में निशुल्क क्षार सूत्र चिकित्सा शिविर का वीरवार को शुभारंभ हुआ। एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने तीन दिवसीय शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक बवासीर, भगंदर, फिशर और गुदा रोग की जांच करेंगे।
शिविर में विशेषज्ञ शल्य चिकित्सकों ने क्षार सूत्र पद्धति से मरीजों का उपचार किया गया। इसमें राजीव गांधी स्नात्तकोर आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला से डॉ कुलवंत सिंह, डॉ जसवंत सिंह और डाॅ शंकर नेगी मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है। इस मौके पर बीएमओ डॉ प्रदीप और डॉ सुमेश कटोच सहित अन्य मौजूद रहे।