नित्थर (कुल्लू)। लूहरी परियोजना में मंगलवार को आशा एनजीओ ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में परियोजना के 115 अधिकारियों, कर्मचारियों और कामगारों का स्वास्थ्य जांचा गया। एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस ए, हेपेटाइटिस बी के सैंपल लिए गए, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। परियोजना प्रबंधक अजय बरबाल ने कहा कि परियोजना में कार्य कर रहे कामगारों के लिए समय समय पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते हैं। स्वास्थ्य शिविर में नीना सिंह, शारदा, शिव दासी और बलदेव ने आशा एनजीओ की ओर से हिस्सा लिया। स्वास्थ्य शिविर में कश्मीर ठाकुर और चमन ठाकुर ने पटेल इंजीनियरिंग की ओर से सहयोग किया गया।