भावानगर (किन्नौर)। भारतीय सेना की सूर्या कमांड और ट्राईपिक ब्रिगेड ने ट्राईपिक हिलर्स की ओर से काफनू में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में काफनू और आसपास के ग्रामीणाें की स्वास्थ्य जांच की गई। सेना के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणाें का स्वास्थ्य जांचा और उन्हें निशुल्क दवाएं भी वितरित कीं। शिविर के दौरान ट्राईपिक टस्कर्स कैंटीन पोवारी की ओर से ग्रामीणों को आर्मी कैंटीन की सुविधा भी दी गई। ग्रामीणाें ने कैंटीन से जरूरत का सामान खरीदा। शिविर का आयोजन ट्राईपिक हिलर्स और ट्राईपिक टस्कर्स की देख रेख में किया गया। गौरतलब है कि सेना द्वारा किन्नौर जिले के अलग-अलग गांव में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। संवाद