फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रेडक्रॉस मेले में स्कूली बच्चों और लोगों के स्वास्थ्य की जांच की

विज्ञापन
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रामपुर में टीबी उन्मूलन बारे किया जागरूक। संवाद
विज्ञापन
टीबी से पीड़ित लोगों को पोषण किट भी वितरित की गई
विज्ञापन

रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में उपमंडल स्तरीय मेले का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पदम उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के सभागार में शुक्रवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस पर उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें खनेरी अस्पताल से चिकित्सक टीम पहुंची। टीम ने स्कूली बच्चों और लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और आवश्यक परामर्श दिए। साथ ही टीबी से पीड़ित लोगों को पोषण किट भी वितरित की। इसके अलावा रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़ने और लाइफ टाइम मेंबरशिप के बारे लोगों को जागरूक किया। भूतपूर्व सैनिक रवि कुमार कायथ ने मेंबरशिप ली। इस अवसर पर चित्रकला और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को रेडक्रॉस सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। नायब तहसीलदार रामपुर सुरेश कुमार नेगी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। पदम उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के उपप्रधानाचार्य संतोष शर्मा, शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग और तहसील कार्यालय रामपुर के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रामपुर में टीबी उन्मूलन बारे किया जागरूक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें