रामपुर बुशहर। लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 ने स्वच्छता अभियान के तहत परियोजना कार्यालय परिसर बिथल में सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। मोबाइल मेडिकल यूनिट पिरामल स्वास्थ्य के सहयोग से लगाए शिविर में सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में चिकित्सकों ने सफाई कर्मियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, स्वच्छ पेयजल के सेवन और हाथों की स्वच्छता की जानकारी दी। शिविर के समापन पर परियोजना प्रबंधन ने सभी सफाई कर्मियों को सैनिटेशन किट भी प्रदान की। इसके अलावा उपहार और जूट बैग देकर सम्मानित किया गया।