कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई उप तहसील के चमैन में रविवार को गुम्मा के डॉ. लाल पैथ लैब ने एक विशेष स्वास्थ्य और रक्त जांच शिविर लगाया। शिविर का संचालन लैब ऑपरेटर प्रदीप शर्मा ने किया गया। शिविर में शुगर, कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम, हीमोग्लोबिन, टीएसएच की जांच की गई। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने की अपील की, ताकि गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सके।