फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति परिवार और समाज की रीढ़ की हड्डी : राजीव

विज्ञापन
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत महिलाओं को किट प्रदान करते हुए परियोजना प्रमुख राजीव कपूर। स्रोत
विज्ञापन
झाकड़ी परियोजना में 50 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा, निशुल्क दवाइयां बांटीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। झाकड़ी परियोजना प्रमुख राजीव कपूर के मार्गदर्शन में परियोजना अस्पताल झाकड़ी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में महिला मंडल झाकड़ी और एसजेवीएन में आउटसोर्स पर कार्यरत महिला कर्मचारियों समेत 50 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा गया। निशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गईं। स्वास्थ्य शिविर में बीपी, शुगर, खून की जांच, दांतों की जांच समेत फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूपेश पार्पे, उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा चौहान, डॉ. प्रणय सूद और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. विजेता ने सभी महिलाओं का स्वास्थ्य जांचा। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने महिलाओं को जूट के बैग और साबुन किट भी बांटे। इस मौके पर सीएसआर उपमहाप्रबंधक कौशल्या नेगी और मानव संसाधन के उपमहाप्रबंधक मनीष शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें