दून के कुठाड़ में लगाए स्वास्थ्य जांच शिविर में रोगी अपना पंजीकरण कराते हुए- स्रोत-संस्था।
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। कुठाड़ में जुपिटर इंटरनेशनल कंपनी की ओर से स्नेह स्पर्श निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की कृष्णगढ़, बुघार कनैता, दाड़वा, निचली गौगुड़ी, जगजीतनगर व मंडेसर पंचायतों के ग्रामीणों सहित 400 स्कूली छात्रों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। कैंप में दून के विधायक चौधरी रामकुमार मुख्यातिथि रहे। इससे पूर्व कैंप स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों सहित जुपिटर कंपनी के प्रतिनिधियों ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। कंपनी के मुख्य प्रतिनिधि मुनीश कुमार व इवेंट ऑर्गेनाइजर गौरव कोहली ने बताया कि कंपनी की ओर से यह कैंप सीएसआर कंपोनेंट के तहत लगाया गया। विधायक चौधरी रामकुमार ने कैंप की गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस मौके पर बीएमओ चंडी गुरमेल सिंह, पूर्व पंचायत प्रधान कैलाश कुमार, उपप्रधान पुष्पेंद्र कुमार, भूषण शर्मा, दया शर्मा, दिनेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।