फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरोग वैली ठियोग में 250 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
ठियोग में आयोजित चिकित्सा शिविर में मौजूद मरीज। स्रोत : फाउंडेशन।
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। अनिमेश वर्मा फाउंडेशन ने शिमला मल्टीस्पेशलिटी सेंटर के सहयोग से सरोग वैली ठियोग में चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 250 मरीजों की जांच की गई और चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। शिविर से कई चिंताजनक तथ्य सामने आए। बड़ी संख्या में लोगों में पहली बार मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोगों का पता चला। इससे भी अधिक चिंता की बात यह रही कि जिन मरीजों को पहले से मधुमेह और उच्च रक्तचाप की बीमारी थी, उनमें से अनेक का रक्त शर्करा और रक्तचाप स्तर उचित रूप से नियंत्रित नहीं पाया गया। इससे उनमें हृदयघात (हार्ट अटैक) स्ट्रोक, किडनी फेल और हृदय एवं रक्त वाहिका संबंधी जटिलताओं का जोखिम अत्यधिक बढ़ जाता है। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें