रिकांगपिओ(किन्नौर)। टापरी विश्राम गृह में आयुष विभाग ने निशुल्क जांच शिविर लगाया। शिविर में 240 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिला आयुष अधिकारी किन्नौर डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि शिविर में निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं और लैब टेस्ट भी किए गए। साथ ही स्वास्थ्य के संदर्भ में अहम जानकारी प्रदान की गई।