फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर में 190 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
लूहरी परियोजना की ओर से आयोजित शिविर में ग्रामीणों की जांच करते चिकित्सक। स्रोत : परियोजना प्रब
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 की ओर से संचालित विशेष स्वास्थ्य शिविरों की शृंखला में सीएसआर पहल के तहत पंचायत देहरा और नित्थर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यह शिविर हेल्पेज इंडिया के सहयोग से लगाया गया। स्वास्थ्य शिविर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर नित्थर में लगाया गया, जिसमें स्त्री रोग, ईएनटी, हड्डी रोग, नेत्र रोग और सामान्य चिकित्सा के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य जांचा। स्वास्थ्य शिविर का संचालन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया गया, जिसमें कुल 190 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें 97 पुरुष और 93 महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। तीसरा एवं अंतिम विशेष स्वास्थ्य शिविर पंचायत नीरथ और शमाथला के लिए परियोजना कार्यालय बिथल में 27 मार्च को लगाया जाएगा। परियोजना प्रबंधन विवेक शर्मा ने दोनों पंचायतों के लोगों से आह्वान किया है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें