फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खल्टू नाला में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

विज्ञापन
कोटखाई के खल्टू नाला में आयोजित ​शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करते विशेषज्ञ। स्रोत : ज
विज्ञापन
कोटखाई(रोहड़ू)। विकास खंड कोटखाई के खल्टू नाला में रविवार को डॉ. लाल पैथ लैब गुम्मा ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य जांचों का लाभ उठाया। केंद्र प्रभारी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में रक्त शर्करा (रैंडम, फास्टिंग एवं पीपी), कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन, कैल्शियम, टीएसएच (थायरॉयड), यूरिक एसिड और लिपिड प्रोफाइल सहित कई महत्वपूर्ण जांचें रियायती दरों पर की गईं। इसके अलावा स्वास्थ्य फिट पूर्ण पैकेज पर भी विशेष छूट दी गई। सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले शिविर में खल्टू नाला और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें