कोटखाई (रोहड़ू)। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने बुधवार को स्टेपिंग स्टोन स्कूल गुम्मा में स्वस्थ नारी सक्षम परिवार अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में कक्षा पांचवीं से लेकर दसवीं तक की 42 छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर के दौरान डॉ. नवनीत शर्मा और फार्मासिस्ट रीना ने बच्चों के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्य समेत 11 अन्य अध्यापिकाओं का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया। विद्यालय प्रशासन और अभिभावकों ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम का आभार व्यक्त किया। संवाद