फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कराणा में स्वास्थ्य जांच शिविर, 52 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
आनी के कराणा में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में ग्रामीणों के जांच करते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। उपमंडल आनी के कराणा क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य मंदिर श्वाड़ के तत्वावधान में आउटरीच स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 52 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। ग्रामीणों के उच्च रक्तचाप और रैंडम ब्लड शुगर की 30-30 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जबकि 10 लोगों का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया। इसके अलावा आयुष पद्धति के तहत उपचार सेवाएं भी प्रदान की गईं, जिनमें मर्म चिकित्सा के तहत 25 मरीजों का उपचार किया गया। 15 लोगों को कपिंग थेरेपी दी गई और एक मरीज का अग्निकर्म किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को हड्डियों और मांसपेशियों से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक करना और प्रारंभिक स्तर पर ही उनकी जांच एवं उपचार सुनिश्चित करना था। शिविर में पहुंचे लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, योग और संतुलित आहार के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर में डॉ. ललित ठाकुर के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। इनके साथ आयुष अधिकारी भादर सिंह और हेमराज, योग प्रशिक्षक लता, लोकेश और आशा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर में सफल बनाने में निहाल चंद और आशा कार्यकर्ता मंजू ने अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें