फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में 119 कामगारों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
श्रम कल्याण कार्यालय किन्नौर द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपि में मासिक निःशुल्क चिकित्सा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में शनिवार को 119 कामगारों के स्वास्थ्य की जांच की गई। श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोटिया ने बताया कि जिला श्रम कल्याण कार्यालय किन्नौर ने जवाहर नवोदय विद्यालय निर्माण स्थल रिकांगपिओ में मासिक निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में 119 श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गई और निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। जिला श्रम कल्याण अधिकारी ने श्रमिकों को प्रदेश सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। 37 कामगारों को बीओसीडब्ल्यू पहचान पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में उनके पंजीकरण से संबंधित कई समस्याओं का समाधान भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें