फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हेड कांस्टेबल पर जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकर्मी कांस्टेबल की शिकायत पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्सूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल पुलिस थाना में एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एक सहकर्मी कांस्टेबल की शिकायत पर हुई है, जिसमें जातिसूचक टिप्पणी और अपमानजनक व्यवहार का आरोप है। कथित घटना ड्यूटी के दौरान हुई बताई जा रही है। कांस्टेबल राजेश कुमार ने आरोप लगाया है कि हेड कांस्टेबल राकेश कुमार ने उनके साथ कथित तौर पर जातिसूचक टिप्पणी की। उन्होंने यह भी कहा कि राकेश कुमार ने उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचित किया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर में आरोपों से संबंधित घटनाक्रम का विस्तृत उल्लेख किया गया है। मामले की जांच निरीक्षक जैदेव सिंह को सौंपी गई है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है। घटना से जुड़े तथ्यों और संबंधित पक्षों के बयानों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस इस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें