फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कार्तिक हेड बॉय, तमन्ना बनीं हेड गर्ल

विज्ञापन
गायत्री पब्लिक स्कूल जांगला में चुने गए हेड बाय व हेड गर्ल
विज्ञापन
रोहड़ू। गायत्री पब्लिक स्कूल जांगला में हेड बाय और हेड गर्ल चुने गए। नव नियुक्त हेड बॉय और हेड गर्ल को उनके पद की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर हाउस हेड, कल्चरल हेड और स्पोर्ट्स हेड को भी सम्मानित किया। गायत्री पब्लिक स्कूल का हेड बॉय कार्तिक और हेड गर्ल तमन्ना को चुना गया। स्कूल में आयोजित टाइम टेबल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। इसमें आठवीं कक्षा की तविशी ने पहला स्थान, छठी कक्षा के मानस ने द्वितीय और नौवीं की वंशिता ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्कूल में नौवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया। नौवीं कक्षा में कार्तिक ने पहला , नैतिक ने दूसरा और तमन्ना ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। स्कूल के प्रबंधक राकेश भोक्टू ने बताया कि स्कूल का उद्देश्य है कि हम अपने छात्रों को एक समृद्ध और सुरक्षित वातावरण प्रदान करें। जहां वे अपनी पूरी क्षमता का विकास कर सकें। इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें