फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रखाऊ नाग मंदिर एडशी में वर्षगांठ पर हवन-यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
आज पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा धार्मिक अनुष्ठान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। रखाऊ नाग मंदिर एडशी की वर्षगांठ पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। 15 जुलाई को पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा।

रखाऊ नाग मंदिर एडशी की हालात काफी खराब हो गई थी। मंदिर गिरने के कगार पर था। बूढ़ा महादेव मंदिर कमेटी के प्रयासों से इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया। बूढ़ा महादेव मंदिर के कारदार ताबे राम ठाकुर ने कहा कि बीते वर्ष 13 जुलाई से मंदिर की प्रतिष्ठा शुरू हुई थी। इसमें नित्थर क्षेत्र के हर गांव घरौली, झल्ली, खड़वेचा, देहरा, चेबड़ी और धनाह गांव के हजारों ग्रामीणों और महिला मंडलों के सहयोग से इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया था। प्रतिष्ठा के एक साल पूरे होने पर वर्षगांठ मनाई जा रही है। मंदिर में हवन यज्ञ किया जा रहा है और 15 जुलाई को इसका समापन होगा। मंदिर कमेटी के सदस्य सहित नित्थर क्षेत्र के सैकड़ों लोग धार्मिक अनुष्ठान में अपना सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें