नेरवा (रोहड़ू)। केंद्रीय हाटी समिति चौपाल-नेरवा-कुपवी की ओर से सात दिसंबर को नेरवा में बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में होगी। इसमें 14 परगनों के प्रधानों, नंबरदार व जैलदारों को आमंत्रित किया है। इस दिन हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनका नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष श्याम शर्मा ने समिति से जुड़े सभी लोगों से बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है।