फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में हरियाणा और महिला रस्साकशी में महिला मंडल तांदी रही विजेता

विज्ञापन
वॉलीबाल विजेता टीम हरियाणा को सम्मानित करते मुख्याति​थि। संवाद
विज्ञापन
महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला मंडल ढमाह ने मारी बाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। ऐतिहासिक रोवा मेले से पूर्व स्पोर्ट्स एंड कल्चर क्लब हिमरी ने खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें महिला रस्साकशी और वॉलीबॉल, महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में आनी विधानसभा क्षेत्र सहित बाहरी राज्यों की टीमों ने भी भाग लिया। अध्यक्ष स्पोर्ट्स एंड कल्चर क्लब हिमरी दलीप ठाकुर ने कहा कि वॉलीबॉल में हरियाणा की टीम विजेता रही और शिमला की टीम उपविजेता रही। वहीं रस्साकशी में महिला मंडल तांदी की टीम विजेता रही और ढमाह की टीम उपविजेता रही। कल्चर में ढमाह की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्यातिथि ग्राम पंचायत देहरा की प्रधान अनीता ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। पलेही पंचायत के उप प्रधान श्मनमोहन चौहान और पंचायत तांदी के उप प्रधान राजेश रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्ष दलीप ठाकुर ने अपने सभी स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों सहित क्लब के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

वॉलीबाल विजेता टीम हरियाणा को सम्मानित करते मुख्यातिथि। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें