फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हरितविक जिष्टू ने जीता चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब

विज्ञापन
हरितविक जिष्टू ने जीता चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब । जागरूक पाठक
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

सरपारा के रहने वाले युवा निशानेबाज हरितविक जिष्टू ने शूटिंग के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। हरितविक जिष्टू ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में चैंपियन ऑफ द चैंपियन का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। हरितविक ने द्वितीय एचपी प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल में तीन स्वर्ण पदक और 50 मीटर राइफल स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। हरितविक की प्रमुख उपलब्धियों में 11वीं सोलन जिला शूटिंग चैंपियनशिप में 4 स्वर्ण, 18वीं जिला शूटिंग चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण, दूसरी एचपी प्री-स्टेट चैंपियनशिप में 5 स्वर्ण, डीपीए क्लस्टर में 1 स्वर्ण, 31वीं एचपी स्टेट चैंपियनशिप में 4 स्वर्ण और 1 रजत पदक शामिल हैं। हरितविक अभी तक चार बार नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें