फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हरिपुर कृषक संघ ने जल शक्ति विभाग और एनएच 305 के अधिकारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को सालभर सिंचाई कूहल का पानी उपलब्ध करवाने की बनाई रूपरेखा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू )। हरिपुर कृषक संघ ने जल शक्ति विभाग, एनएच-305 के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ वीरवार को संयुक्त बैठक की। इसमें दोनों विभागों के अधिकारियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस बैठक में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता किशोर शर्मा, एसडीओ पुष्प राज, कनिष्ठ अभियंता देवेंद्र और एनएच-305 सब डिवीजन आनी के कनिष्ठ अभियंता मदन ने भाग लिया। बैठक के दौरान हरिपुर के किसानों ने दोनों विभागों का आभार जताया और बताया कि पिछले पांच वर्षों के बाद उन्हें सिंचाई कूहल के माध्यम से पानी मिला है, जो हरिपुर-नगान-रवाह योजना से आता है। किसानों ने कहा कि इस कूहल के पानी के कारण उनकी कृषि उपज में सुधार हुआ है और अब वे सफलतापूर्वक खेती कर पा रहे हैं। उन्होंने अपनी संतुष्टि व्यक्त की कि अब उनकी मेहनत रंग ला रही है और कृषि कार्यों में अनुकूलता बनी हुई है। किसान संघ ने मांग की है कि एनएच के किनारे जो सिंचाई कूहल हरिपुर तक पहुंच रही है, उसे दोनों विभाग आपसी सामंजस्य से 12 महीने बहाल रखने में किसानों की मदद करें। जिस पर जल शक्ति विभाग ने कूहल की रखवाली के लिए नियमित कर्मचारियों को नियुक्त किया है, जिससे किसानों ने खुशी जाहिर की है। कृषक संघ के अध्यक्ष रामसिंह ठाकुर, देवेंद्र ने कहा कि विभागों की ओर से उठाए गए कदमों से किसानों में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी दोनों विभाग किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे और उनकी सुविधाओं के लिए जरूरी कदम उठाएंगे। किसानों ने भी विभागों का आभार व्यक्त किया और उनकी कोशिशों को सराहा। बैठक के अंत में, दोनों विभागों के अधिकारियों ने किसानों से किसी भी प्रकार की समस्या या सुझाव के लिए संपर्क करने का अनुरोध किया, ताकि भविष्य में कार्यों में और सुधार किया जा सके। इस बैठक से स्पष्ट हुआ कि जल शक्ति विभाग और एनएच-305 के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों से हरिपुर के किसानों की जीवनशैली में सुधार आया है और कृषि क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खुल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें