फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेना के जवानों ने छात्रों को बताया स्वतंत्रता दिवस का महत्व

विज्ञापन
झाकड़ी स्कूल में आयोजित हर घर तिरंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह मौजूद विद्यार्थी, शिक्षक और सेना के
विज्ञापन
झाकड़ी स्कूल में हर घर तिरंगा समारोह का किया आयोजन
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाकड़ी में भारतीय सेना के जवानों की गरिमामयी उपस्थिति में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। सेना के जवानों ने विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया। इस दौरान विद्यार्थियों को छोटे-छोटे तिरंगे वितरित किए गए, जिन्हें बच्चों ने पूरे उत्साह और गर्व के साथ लहराया। स्कूल प्रधानाचार्य अरविंद नेगी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि सेना के जवानों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व, देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए बलिदानों और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में भी प्रेरणादायक जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें