फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: झाकड़ी परियोजना ने 2 अक्तूबर तक चलाए अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा और स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का सफल आयोजन किया। ये अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलाए गए। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के दौरान परियोजना कार्यालय एवं हेल्पेज इंडिया की मोबाइल मेडिकल यूनिट ने शपथ ग्रहण समारोह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धारगौरा के विद्यार्थियों के लिए बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता, स्वच्छता व ओजोन परत को बचाने के लिए चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। झाकड़ी गांव की रेहड़ी मार्किट परिसर और एनएच-पांच के पास सफाई अभियान चलाया। झाकड़ी स्कूल की छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए। नगर परिषद रामपुर के सफाई कर्मचारियों के लिए स्वच्छता किट प्रदान की गई। भावानगर अस्पताल में शिविर लगाया। स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान और पोषण माह अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें पोषाहार किट पूरक पोषक आहार सामग्री वितरित की गई। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर के मार्गदर्शन में स्थानीय महिलाओं और एसजेवीएन में कार्यरत आउटसोर्स महिला कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य केवल पखवाड़े तक सीमित न रहकर जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। इस मौके पर नाथपा-झाकड़ी परियोजना के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें